Home जिले के समाचार कुमारी सैलजा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर...

कुमारी सैलजा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर समर्थकाें ने बांटे लड़डू

यमुनानगर (रादौर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बुधवार को रादौर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लडडू बांटकर खुशियां मनाई। जिला युवा कांग्रेस महासचिव व नगरपार्षद देवेन्द्र लक्की के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर देवेन्द्र लक्की ने कहा कि राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने से पार्टी को मजबुती मिलेगी। कुमारी शैलजा दशकों से कांग्र्रेस पार्टी के लिए दिनरात मेहनत कर रही है। उन्होंने हमेशा ईमानदारी से राजनीति कर जनता की सेवा की है। वह युवाओं की आदर्श है। इस अवसर पर जगमाल घेसपुर, राजबीर रादौरी, जगदीप, जगतारसिंह, लवप्रीत गिल, गुरमितसिंह, हरविन्द्रसिंह, रजत वाल्मीकि, सचिन बुबका, अनिश बुबका आदि मौजूद थे।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version