Home Yamunanagar Yamunanagar : मंगलवार को 97 नए कोरोना के केस आए, 558 हुए...

Yamunanagar : मंगलवार को 97 नए कोरोना के केस आए, 558 हुए सक्रिय मरीज

Yamunanagar Hulchul : Corona Cases Status in Yamunanagar

Yamunanagar, 30 March. कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 91.44 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर में कुल आबादी का 19.91 प्रतिशत का कोरोना टैस्ट हो गया है।
जिले में कुल 8447 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 76 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिले में 7724 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 30 मार्च 2021 को 97 नए कोरोना के केस आए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिला यमुनानगर में 453 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 558 सक्रिय मरीज हैं जिनमें 27 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं और 78 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल है।
डॉ. दहिया ने बताया कि आज शाम 3 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 498 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 239345 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 229759 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 668 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version