Home Yamunanagar Yamunanagar : रविवार को मिले कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस :...

Yamunanagar : रविवार को मिले कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस : उपायुक्त

Yamunanagar Hulchul, DC Yamunanagar Parth Gupta, Digital Yamunanagar
Yamunanagar : Deputy Commissioner Parth Gupta giving information.

जिले में 8 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही किया गया आईसोलेट

Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कोरोना की स्थिति के बारे में बताया कि आज 5 सितम्बर को जिला यमुनानगर में 2 कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं। जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.29 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 34.21 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है।
अब तक जिले में कुल 24681 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24260 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुकेहैं। जिले में 8 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही आईसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 9 सक्रिय मरीज हैं। अभी तक कुल 411253 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 382717 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1313 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर-9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version