Home Yamunanagar Yamunanagar : सिविल सर्जन ने लगवाई बूस्टर डॉज, किया प्रेरित

Yamunanagar : सिविल सर्जन ने लगवाई बूस्टर डॉज, किया प्रेरित

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul : सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए आज से जिला यमुनानगर में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डॉज लगाने का भी आरम्भ किया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाईन कार्यकताओं व 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को कोविड की तीसरी डॉज (बूस्टर डॉज) लगाई जाएगी, जिससे की ऑमिक्रोन को फैलने से रोका जा सके।

इसी के चलते सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने स्वय भी आज अपनी कोविड वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डॉज लगवाई और सभी स्वस्थ्यकर्मियों को भी समय अनुसार बूस्टर डॉज लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उन्होंने सभी जिलावासियों से समय अनुसार अपनी कोविड की दूसरी व 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को बूस्टर डॉज अवश्य लगवाने कि अपील की है।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version