Home Yamunanagar Yamunanagar : सिविल सर्जन कार्यालय में केन्द्रीय कंट्रोल रूम का आरम्भ

Yamunanagar : सिविल सर्जन कार्यालय में केन्द्रीय कंट्रोल रूम का आरम्भ

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul : महामारी के नये वैरियेन्ट ऑमिक्रोन के संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय में केन्द्रीय कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका शुभारम्भ हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल द्वारा किया गया। उन्होंने कोविड वैक्सीन की बूस्टर डॉज के टीकाकरण केन्द्र व मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल में चलाये जा रहे निरंतर टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। शिक्षा मत्री व सिविल सर्जन यमुनानगर द्वारा फिट इंडिया कर्मचारी अभियान के तहत 6 अधिकारी कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिये पुरस्कृत भी किया गया।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत में अधिक जनसंख्या होने के कारण यहां कोविड महामारी के संक्रमण फैलने व नियंत्रण से बाहर होने का अत्यधिक खतरा था, परन्तु चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के नि:स्वार्थ कार्यभाव के चलते हम इस महामारी पर नियंत्रण पा सके हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी यदि स्वयं स्वस्थ होगा तभी अन्यों के स्वास्थ्य की देखभाल कर सकेगा।
फिट इंडिया कर्मचारी अभियान के तहत सरकार द्वारा स्वास्थ्य कमचारियों के स्वास्थ्य की जांच बहुत अच्छा प्रयास है। जिससे की स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य की भी देखभाल की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जिलावासियों से कोविड वैक्सीन के पूर्ण टीकाकरण की अपील भी की तथा साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को कोविड की बूस्टर डॉज लगवाने की सलाह भी दी।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में केन्द्रीय कंट्रोल रूम का आरम्भ किया गया है, जहां आई.डी.एस.पी. विभाग द्वारा कोविड सक्रंमित मरिजों की खोज, उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज व उनकी जांच का ब्यौरा रखते हैं। इसके साथ ही हॉम आईसोलेशन के मरीजों की प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच का ब्यौरा भी रखेगी।
उन्होंने बताया कि इसी कंट्रोल रूम द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य केन्द्रों तक व कोविड से मृत्यु होने वाले मरीजों को स्थानानत्रित करने की व्यवस्था की जायेगी तथा साथ ही 24 घण्टे कोविड से सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जायेगी।  जिसके लिए जिलावासी मो. न0- 9817664700, 9817820600, 9817889600 पर कॉल कर सकते हैं।
सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने बताया कि मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में 24 घण्टे सातों दिन कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है जिसके लिए निरन्तर टीकाकरण केन्द्र का आरम्भ किया गया है। इसके साथ ही आज से जिले में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डॉज लगाने का भी आरम्भ किया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाईन कार्यकताओं व 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को कोविड की तीसरी डॉज (बूस्टर डॉज) लगाई जाएगी, जिससे की ऑमिक्रोन को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलावासियों से समय अनुसार अपनी कोविड के वैक्सीन अवश्य लगवाने कि अपील की है।
इस अवसर पर एन.सी.डी. कार्यक्रम की उप-सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने मुख्यअतिथि कंवरपाल व सिविल सर्जन का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 21 सितम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक फिट इंडिया कर्मचारी अभियान चलाया गया था, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के 800 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी।
जिसमें जिला यमुनानगर के 6 अधिकारी व कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज पुरस्कृत भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य सिद्धांत स्वस्थ शरीर ही सबसे बडा खजाना है रखा गया है, जिसका अर्थ है कि जब स्वास्थ्य कर्मी स्वयं स्वस्थ होगा तभी वह अन्यों के स्वास्थ्य की देखभाल कर सकेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान उप-सिविल सर्जन डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. विजय परमार, डॉ. विजय विवेक, डॉ. वागीश गुटेन, डॉ. संजीव, डॉ. संचिन, डॉ. सुविधा गील, डॉ. रमीता के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version