पोस्टर में रवीना व संस्मरण प्रतियोगिता में महक ने मारी बाजी
यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कॉलेज के गांधी स्टडी सेंटर द्वारा गांधी संस्मरण प्रतियोगिता तथा स्वच्छ भारत विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता तथा गांधी स्टडी सेंटर को-ओडिनेटर डा. दीपिका घई ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की रवीना ने पहला, बीए अंतिम वर्ष की महक ने दूसरा तथा साक्षी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की कीर्ति राणा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्मरण प्रतियोगिता में बी.कॉम अंतिम वर्ष की महक जैन ने पहला, बीएससी द्वितीय वर्ष की जशिखा ने दूसरा तथा अदिति महाजन ने तीसरा स्थान अर्जित किया।