यमुनानगर। हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज में आर्ट आॅफ लिविंग संस्था द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री श्री रविशंकर जी के शांति के सिद्वांत पर आधारित था। संस्था के टीचर श्री दक्ष और श्री अतुल ने बच्चों को बिना तनाव के जीवन जीने की कला का ज्ञान दिया। इसमें हरियाणा इंजीनियरिंग काॅलेज के प्रथम वर्ष के बी.टैक., बिज़नेस एडमिनिस्टेशन के छात्रों ने भाग लिया। उन्हें बताया गया कि जब तक हमारे पास तनाव मुक्त मन और हिंसा रहित समाज न हो, तब तक हम विश्व शांतिस्थापित नहीं कर सकते।
