*थापर यूनिवर्सिटी पटियाला के गणित के प्रोफेसर डा. हरीश गर्ग मुख्य वक्ता रहे
यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कॉलेज के गणित विभाग द्वारा कॉम्पलेक्स एनालेसिस विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें थापर यूनिवर्सिटी पटियाला के गणित के प्रोफेसर डा. हरीश गर्ग मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. विभा गुप्ता तथा गणित विभागाध्यक्षा अंजना अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गणित विभागाध्यक्षा अंजना अरोड़ा ने कहा कि एक्सटेंशन लेक्चर से छात्राओं को बहुत फायदा मिला है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि गणित विषय की पढ़ाई करते समय जहां पर उन्हें कोई चीज समझ में न आए, तो वे तुरंत इसके बारे में पूछे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्लासरूम में पढ़ाए गए विषय की घर पर एकबार जरूर अभ्यास करें। ताकि दोबारा से प्रश्नों के हल करते समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने थापर यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर हरीश गर्ग का आभार व्यक्त किया।
—