यमुनानगर। नेशनल कालेज आफ पोलिटैक्निक में नवआगन्तुक छात्रों के लिए होटल बफे हट, यमुनानगर में फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल की जनरल सक्रेटरी श्रीमति रीना लूथरा , मिस महक लुथरा ,श्रीमति श्वेता गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहीं व उनके द्वारा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महर्षि वेद व्यास इंजिनियंिरंग कालेज के डीन श्री महेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार श्री विकास खत्री कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहें। कालेज के प्राध्यापक श्री कुनाल शर्मा, श्रीमति सोनल जिंदल, श्री आशीष कौशल, मिस पल्लवी शर्मा ,मिस गरिमा सचदेवा व श्री धूम सिहं ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।