Home स्कूल | कॉलेज डीएवी स्कूल की भारती ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक...

डीएवी स्कूल की भारती ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते

Yamunanagar Hulchul Achievements Logo badhai congratulations

साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा भारती ने पटियाला में आयोजित सीबीएसई की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने की सफलता प्राप्त की है। इस सफलता के साथ ही भारती को सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल गया है। प्रिंसीपल रेखा वर्मा ने बताया कि भारती ने फरवरी 2017 में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों के अंडर 14 में 33.76 मीटर दूर डिस्कस थ्रो करके स्वर्ण पदक हासिल करते हुए एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। इस साल भी जिला स्तरीय खेलों के बाद अब राज्य स्तरीय खेलों में उसने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दोहराते हुए न केवल डिस्कस थ्रो बल्कि शॉट पुट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रबंधक डॉ.रणपाल सिंह ने भारती की इस दोहरी उपलब्धि पर उसे बधाई दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version