Home धर्म | समाज गुरु मामचंद जी के जन्म दिवसर पर सत्संग सम्मेलन

गुरु मामचंद जी के जन्म दिवसर पर सत्संग सम्मेलन

साढौरा। संत गुरु मामचंद जी के 93वें जन्म दिवस के अवसर पर गांव सैदूपुर के गुरु रविदास आश्रम में मंगलवार को सत्संग सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन की अध्यक्षता भगवान दास भंकर ने की। महंत सोमदास ने प्रवचन करते हुए समाज को शिक्षा के प्रति जागरुक होने के अलावा सामाजिक बुराईयों से दूर रहने का आह्वाण किया। मौके पर बलबीर सिंह छछरौली, मामचन्द यासीन माजरी, रघबीर सिह, जसमेर, सोहनलाल, रामेश्वर, जसवन्त,पोला राम,लक्ष्मन दास, फकीर दास तन्दवाली, जोगिंदर व ज्ञान नाथ मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version