Home जिले के समाचार लावारिस हालत में मिला बच्‍चा खुद को इंद्रा कालोनी बेहट, सहारनपुर का...

लावारिस हालत में मिला बच्‍चा खुद को इंद्रा कालोनी बेहट, सहारनपुर का रहने वाला बता रहा

yamunanagar hulchul missing child dcpo

यमुनानगर। चाइल्ड लाइन लाइन को रविवार दोपहर एक बच्‍चा लावारिस हालत में बस स्टैंड जगाधरी मिला जिसे रात्रि निवास के लिए बाल कुंज में रख सोमवार सुबह बाल कल्याण समिति यमुनानागर में प्रस्तुत किया गया। जहां से समिति सदस्य सुरेश पाल और अंजू बाजपई ने बच्चे को जिला बाल संरक्षण समिति में भेजा। बच्‍चे की काउंसलिंग में वह अपना पता इंद्रा कालोनी बेहट सहारनपुर का बता रहा है। बच्‍चे के पैर में तकलीफ होने कारण उसे जिला बाल संरक्षण इकाई से सिविल हस्पताल मेडिकल के लिए भेजा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. ऋचा बुधिराजा ने बताया की बच्‍चा कार्यलय में लाये जाने पर उसकी काउंसलिंग करवाई गयी जिसमे उसने अपने परिवार संबधी जानकरी दी गयी संरक्षण अधिकारी प्रीती द्वारा बालक को सहज करते हुए पूरी घटना की जनकारी ली। लीगल अधिकारी रंजन शर्मा द्वारा बालक की डीडी आर दर्ज करवाकर बच्‍चे के परिवार से सम्पर्क करने के प्रयास किये जा रहे है।
जिले से जुडी अन्‍य सभी खबरों के लिए क्‍क्लि करें : http://yamunanagarhulchul.com

 

NO COMMENTS

Exit mobile version