Home जिले के समाचार यमुनानगर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल जी किया  कार्यभार ग्रहण

यमुनानगर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल जी किया  कार्यभार ग्रहण

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ यमुनानगर ने किया हार्दिक अभिनंदन
यमुनानगर। यमुनानगर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल जी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यमुनानगर में कार्यभार ग्रहण करने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ यमुनानगर ने जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में उनका हार्दिक अभिनंदन किया है,और उनको पूर्ण विश्वास दिलाया है कि संघ उनका पूर्ण सहयोग करेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल जी ने भी संघ को विश्वास दिलाया कि वे शिक्षक हित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगें। संघ के जिला प्रैस प्रवक्ता महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि इस मौके पर राज्य संयोजक जगजीत सिंह, पूर्व राज्य महासचिव दीपक गोस्वामी, करनाल जिला प्रधान जगदीश,कुरूक्षेत्र के प्रधान विनोद चौहान, पानीपत का प्रधान सुरेंद्र राठी,जिला कोषाध्यक्ष राकेश सैनी,जिला वरिष्ठ उपप्रधान ललित कंबोज,मुकेश शर्मा,मनोज गुज्जर,रामेश्वर बापा,वेदप्रकाश,महीपाल, शेखर इत्यादि काफी संख्या में शिक्षक नेता उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version