Home Jagadhri Yamunanagar : इंटरेक्ट क्लब व रोटरी क्लब सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में...

Yamunanagar : इंटरेक्ट क्लब व रोटरी क्लब सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में मनाई दिवाली

yamunanagar hulchul, rotary
Yamunanagar Hulchul : कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।

Yamunanagar Hulchul : आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इंटरेक्ट क्लब व रोटरी क्लब की ओर से वृद्ध आश्रम में जाकर दिवाली मनाई गई और वहां पर उपस्थित बुजुर्गों को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने आकर उनकी खुशी को सांझा किया है उसके लिए वह हमेशा ही आभारी रहेंगे और उनको एक परिवार की तरह मिल बांट कर दिवाली मनाने का अवसर दिया।

रोटरी से विभोर पाहुजा ने बताया कि इंटरेक्ट क्लब के बच्चों ने अपने निजी खर्ची से पैसे जोड़ कर मिठाई का इंतजाम किया। स्कूल की प्रिंसिपल सविता शर्मा ने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करके बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी आते हैं। रोटरी के सेक्रेटरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली के समय में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताने से इन बुजुर्गों को भी बहुत अच्छा लगा। मौके पर लीना गुप्ता मौजूद रहे।
.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version