Home Yamunanagar Yamunanagar : श्री गुरु रामदास जी के जन्मदिन को समर्पित महान गुरमत...

Yamunanagar : श्री गुरु रामदास जी के जन्मदिन को समर्पित महान गुरमत समागम 22 अक्तूबर तक

Yamunanagar : अरदास करते हेड ग्रंथि। 

Yamunanagar Hulchul : साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की गुरता गद्दी एवं श्री गुरु रामदास जी के जन्मदिन को समर्पित महान गुरमत समागम का आयोजन २२ अक्टूबर तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए गुरु मान्यो ग्रंथ सेवा सोसायटी एवं गुरुद्वारा मॉडल कॉलोनी प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गत २० अक्तूबर को सायं ६ बजे से ९.३० बजे तक गुरुद्वारा मॉडल कॉलोनी नजदीक महाराणा प्रताप पार्क में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बीबी राजिंदर कौर, बीबी जसवीर कौर और भाई पंथप्रीत सिंह जी खालसा ने हाजिरी भरी और संगत को निहाल किया। संगत भी गुरु के कीर्तण में झूमती नजर आई।

shri guru ramdas ji maharaj janamdin, shri guru ramdas ji maharaj janamdin
Yamunanagar : कीर्तण सुनती संगत।

इस दौरान कथा में संगत भाव विभोर हो गई। प्रबंधक कमेटी ने बताया कि गुरुवार सायं ६.३० से ९.३० बजे तक गुरुद्वारा बड़ा मॉडल टाउन नजदीक नेहरू पार्क में भाई स्वर्ण सिंह जी हजूरी रागी बड़ा मॉडल टाउन यमुना नगर एवं भाई पंथप्रीत सिंह जी खालसा हाजरी भरेंगे।

उसके बाद २२ अक्तूबर सुबह ७ से ९.३० बजे तक गुरुद्वारा मॉडल कॉलोनी नजदीक महाराणा प्रताप पार्क में भाई जोगिंदर सिंह जी एवं साथी हजूरी रागी गुरुद्वारा मॉडल कॉलोनी यमुनानगर एवं भाई हरजिंदर सिंह जी हेड ग्रंथि एवं प्रचारक गुरुद्वारा मॉडल कॉलोनी तथा भाई पंथप्रीत सिंह जी खालसा अपने कीर्तण व कथा से संगतों को निहाल करेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर अतूट बरताया जाएगा। कार्यक्रम में लंगर की सेवा गुरु खालसा सेवक जत्था और जोडिय़ों की सेवा धन धन बाबा बुढ़ा साहिब सेवक जत्थे के द्वारा की जाएगी।

पूरा कार्यक्रम देखने के लिए क्लिक करें :

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

 

NO COMMENTS

Exit mobile version