Home Yamunanagar Yamunanagar : देवी मंदिर का डाला लेंटर

Yamunanagar : देवी मंदिर का डाला लेंटर

y

Yamunanagar Hulchul : यमुनानगर भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर रादौर रोड़ स्थित स्टेशन के पास देवी मंदिर के लेंटर के कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक घनश्यामदास ने कहा कि माँ भगवती की परम कृपा से यह कार्य हो रहा है इस कार्य में सभी का सहयोग रहा है इसके बाद विघायक घनश्यामदास शाम को यमुनानगर घाट पर पहुंचे व आमजन के साथ यमुना मैया की शाम की आरती में शामिल हुए।

यहाँ पर विधायक घनश्याम दास ने कहा कि यमुना घाट पर और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएगी,यहाँ पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी,भाजपा विधायक घनश्यामदास ने कहा कि यमुनानगर सिटी में विकास कार्य करवाने के लिए वह कृत संकल्प है।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

 

NO COMMENTS

Exit mobile version