Home जिले के समाचार कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट धर्मबीर कण्डरौली ने सुनी लोगों की समस्याएं

कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट धर्मबीर कण्डरौली ने सुनी लोगों की समस्याएं

यमुनानगर (रादौर)। कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट धर्मबीर कण्डरौली ने रविवार को गांव घिलौर माजरी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अपने जनसपंर्क अभियान के तहत धर्मबीर कण्डरौली ने ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्र्टी की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फे ल हो चुकी है। चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे। उनमे से एक भी वायदा भाजपा ने पुरा नहीं किया। कच्चे कर्मचारियों को आज तक पक्का नहीं किया गया। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन नहीं दिए गए। स्वामी नंाथन आयोग की रिपोर्ट आज तक लागू नहीं की गई। 2 करोड बरोजगारों को हर वर्ष रोजगार देनेे का वायदा झूठा साबित हुआ। काला धन आज तक वापिस नहीं आया। झूठ की बुनियाद पर भाजपा सरकार टीकी हुई है। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा का सुपडा साफ होना तय है। इस अवसर पर आंनद बक्शी, ओपी  बक्शी, टोनी, दिलबाग बक्शी, राजेश शर्मा, बलदेव आदि उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version