Home जिले के समाचार सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ...

सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ अनिल अग्रवाल को एसोसिएशन आफ सजर्नस आफ इंडिया से मिला सम्‍मान

यमुनानगर। सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ अनिल अग्रवाल के अवार्ड में फिर इजाफा हो गया है। सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसोसिएशन आफ सजर्नस आफ इंडिया द्वारा हाल ही में आयोजित एक कॉनफेंरस  में सम्मानित किया गया है । यह कानफेंरस इस बार कैथल में आयोजित की गई जहां विभिन्न मैडिकल कालेज के लगभग 125 प्रोफेसर व अन्य सजर्न उपस्थित थे । डॉ अनिल अग्रवाल ने सर्जरी की कई नई तकनीकें विकसित की है,  जिनके द्वारा उन्‍होंने सर्जरी को बहुत सरल और कम दर्दनाक बना दिया है । डॉ अग्रवाल अब ज्यादा आपरेशन बिना टांके के या एक या दो टांके में कर रहे हैं । इससे पहले  भी डॉ अनिल अग्रवाल को 12बार राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है । इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक  बार सम्मानित किया जा चुका है।
Yamunanagar Hulchul Achievements Logo badhai congratulations
G
M
T
Text-to-speech function is limited to 200 characters

NO COMMENTS

Exit mobile version