यमुनानगर। 11 अगस्त को बेंगालुरू के इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ साइन्स के जे आर डी ऑडिटोरियम में सी ई एस एस ( सेंटर फॉर एजुकेशनल आंड सोशियल स्टडीस ) द्वारा आयोजित दो दिवसीय नॅश्नल सेमिनार में जगाधरी के डाक्टर उचित कपूर को अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यमुनानगर ज़िले की प्रतिष्ठा में बढ़ौतरी करते हुए उन्हे यह सम्मान श्री एस वी रंगानाथ, ई ए एस (रिटाइर्ड), वाइस चेअरमैंन कर्नाटका स्टेट हाइयर एजुकेशन काउन्सिल, कर्नाटक सरकार तथा डाक्टर के आर वेणुगोपाल , वाइस चान्सलर बंगलोर यूनिवरटी के हाथों से प्रदान किया गया।
