Home जिले के समाचार जिला राजस्व अधिकारी हरिओम विश्रोई हुए सेवानिवृत

जिला राजस्व अधिकारी हरिओम विश्रोई हुए सेवानिवृत

यमुनानगर।15 वर्षों तक वायु सेना में तथा 25 वर्ष तक राजस्व विभाग हरियाणा में अपनी सेवाएं देते हुए यमुनानगर के जिला राजस्व अधिकारी श्री हरिओम विश्रोई सेवानिवृत हो गए। राजस्व विभाग की ओर से उनकी सेवानिवृति पार्टी जिला सचिवालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई, जहां उनको रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, उपायुक्त गिरीश अरोड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त के के भादू, बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती,डीडीपीओ गगनदीप सिंह सहित राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों ने उनको रिटायरमैंट पर बधाई दी व उनके सुखद भविष्य की शुभ कामनाएं भी दी। रिटायर्ड जिला राजस्व अधिकारी ने 15 वर्षों तक वायु सेना में रहकर देश की सेवा की और इसके बाद 25 वर्षों तक राजस्व विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी और गत 4 वर्षों से जिला यमुनानगर में जिला राजस्व अधिकारी के पद पर रहते हुए अपनी बेहतर सेवाएं दी। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version