Home जिले के समाचार यमुनानगर में 3 अगस्त को लगेंगे बिजली कट, 6 अगस्त को होगा...

यमुनानगर में 3 अगस्त को लगेंगे बिजली कट, 6 अगस्त को होगा शिकायतों का निवारण

electricity cut logo , yamunanagar hulchul, electricity cut LOGO, यमुनानगर में कहां बिजली बंद रहेगी, यमुनानगर हलचल, Electricity will be interrupted in yamunanagar, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar, Digital Yamunanagar
Electricity will be interrupted in yamunanagar
यमुनानगर। 66 केवी सब स्टेशन पेपर मिल से चलने वाले 11 केवी पेपर मिल इंडीपैंडेंट, 11 केवी स्टार्च मिल इंडीपैंडेंट, 11 केवी ओरियंटल इंडीपैंडेंट, 11 केवी रादौर रोड अर्बन, 11 केवी एचटीपी अर्बन की विद्युत सप्लाई 3 अगस्त 2018 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्षिक मुरम्मत की वजह से बंद रहेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता योगराज ने बताया कि आम उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायत निवारण हेतू चेयरपर्सन उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम बी.एस.गर्ग द्वारा 6 अगस्त 2018 को दोपहर 11 बजे ओपरेशन सर्कल आफिस, यमुनानगर में एक सभा आयोजित की जाएगी जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की बिजली से सम्बंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

NO COMMENTS

Exit mobile version