
श्री योगराज ने बताया कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रुप ए में सांय 6.15 बजे से सुबह 5.15 बजे तक व सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा ग्रुप बी में सांय 6.15 बजे से सुबह 5.15 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फीडरों के अलावा अरबन, इन्स्ट्रीज/इन्डीपैंडेंट फीडरों को मांग व आपूर्ति के अनुसार 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।