नशा निषेध एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण ने कराया आयोजन
यमुनानगर। जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण की और से मुख्य न्यायिक व् दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार के दिशा निर्देशन में गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रांगण में नशा निषेध एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कोर्ट की पैनल अधिवक्ता अंजू रानी और पैरा लीगल वालंटियर अवतार सिंह चुघ उपस्थित थे।

परिणाम इस प्रकार रहे
वाद विवाद प्रतियोगिता में नवजोत प्रथम, तुलिका द्वितीय और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे ! स्लोगन लेखन में तरनजीत कौर प्रथम, निधि पुंडीर द्वितीय और यशप्रीत तृतीय स्थान पर रहे ! विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया !