Home क्राईम हलचल Yamunanagar : रिवाल्वर की नोक पर हुई 14 लाख रुपये की लूट

Yamunanagar : रिवाल्वर की नोक पर हुई 14 लाख रुपये की लूट

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, PANCHKULA, GUNPOINT PAR LOOT,

हरियाणा हलचल। पंचकूला के रायपुर रानी के नजदीक लगते गाँव गढ़ी कोटाहा के नजदीक तीन आल्टो सवार युवकों के द्वारा 14 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। रायपुर रानी थाना प्रभारी इस्पेक्टर यशदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लूट की वारदात की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और कार्यवाही शुरू कर दी।

-हेडलाइंस..

*पंचकूला जिला के रायपुर रानी क्षेत्र में लूट की बडी वारदात।

*रिवाल्वर की नोक पर हुई 14 लाख रुपये की लूट।

*ऑल्टो कार सवार युवकों ने कैंटर के आगे गाड़ी लगाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम।

*जगाधरी (यमुनानगर) से 14 लाख रुपये नकद लेकर मड़ावाला वापिस जा रहा था कैंटर चालक।

*कैंटर ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी की नम्बर प्लेट पर खाकी टेप लगी हुई थी।

*पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल का मुआयना किया।

*जिला की दोनों क्राइम ब्रांच टीम, डिटेक्टिव स्टाफ और पुलिस प्रशासन कर रहा मामले की गहनता से जांच।

इस्पेक्टर यशदीप सिंह ने बताया कि कैंटर ड्राइवर जगाधरी से मंडावाला जा रहा था। ड्राइवर के पास दीपावली से लेकर अब तक कि स्क्रैप की लगभग 14 लाख रुपये पेमंट थी। केंटर ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि जब वह गढ़ी कोटाहा गांव के नजदीक पहुचा तो एक आल्टो गाड़ी ने उसको ओवरटेक कर रोक लिए। आल्टो कार में 3 युवक थे जिनमें से दो के हाथ मे रिवाल्वर थी उन्होंने कैंटर में चढ़कर उससे पैसे लूट लिए। पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक़ कर रही है।

NO COMMENTS

Exit mobile version