Home स्कूल | कॉलेज Yamunanagar : जीएनजी की छात्राओं ने किया रजत पदक प्राप्त

Yamunanagar : जीएनजी की छात्राओं ने किया रजत पदक प्राप्त

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

कुवि में आयोजित इंटर कॉलेज फैंसिंग प्रतियोगिता में जीएनजी की छात्राओं ने लहराया परचम

Yamunanagar Hulchul : छोटी लाइन स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज फैंसिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करके एक बार फिर से कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज की प्रबंधक समीति द्वारा छात्राओं का कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ मीनाक्षी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज की खिलाड़ियों ने सबर प्रतियोगिता में चैम्पियनशीप हासिल की। फॉयल और ईपी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज की खिलाड़ियों में से रूबी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत, जया और भतेरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस स्पर्धा में भाग लेने वाली खिलाड़ी जया, रूबी, मनीषा, भतेरी, तनु, तरूणा, कशिश, अंजलि और सिया सैनी ने क्रमशः स्वर्ण और रजत प्राप्त किए। इसके अलावा कॉलेज की तीन छात्राओं रूबी, जया और भतेरी का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कैम्प के लिए भी चयन किया गया है।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version