Home Yamunanagar Yamunanagar : सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 12 जनवरी से 20 फरवरी तक होंगे...

Yamunanagar : सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 12 जनवरी से 20 फरवरी तक होंगे आयोजित

Yamunanagar Hulchul, DC Yamunanagar Parth Gupta, Digital Yamunanagar
Yamunanagar : Deputy Commissioner Parth Gupta giving information.

आजादी अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

Yamunanagar Hulchul : देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसे और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार ने 12 जनवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने, राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लिए सरकार द्वारा हरियाणा योग आयोग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, योग शिक्षकों की अहम भूमिका रहेगी।
इस महाआयोजन में विभिन्न योग संगठनों, जियो गीता परिवार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान,आरोग्य भारती, विद्या भारती,क्रीड़ा भारती, ब्रह्मïकमारी परिवार, गीता परिवार को भी आमंत्रित किया जाएगा।

75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए होंगे पंजीकरण

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि सरकार ने 12 जनवरी से लेकर 20 फरवरी 2022 तक मनाए जाने वाले 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैबसाईट पर व्यक्तिगत एवं संस्थागत पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version