Home Yamunanagar Yamunanagar : श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 355वा प्रकाश उत्सव...

Yamunanagar : श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 355वा प्रकाश उत्सव मनाया

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul : गुरु नानक खालसा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, तकनीकी संस्थान यमुनानगर में मैनेजमेंट, फैकेल्टी एवं विद्यार्थियों के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 355वा प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ श्री सुखमणि साहिब के पाठ की आरंभ के साथ किया गया।

तत्पश्चात रागी सिंघओ द्वारा कीर्तन गायन करके संगतो को निहाल किया। अंत में आनंद साहिब का पाठ एवं अरदास का आयोजन किया गया। इस अरदास में सभी देशवासियों की अच्छी सेहत की कामना की गई। तत्पश्चात कड़ा प्रसाद का लंगर तथा चाय का लंगर सभी संगतो में विभाजित किया गया।
अंत में देश को कोरोना मुक्त करने के लिए वैक्सीनेशन करवाने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इस में निदेशक डॉ अमित जोशी, तरलोक सिंह और टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल हुए। प्रबंध समिति के प्रधान सरदार रणदीप सिंह जौहर ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी है और गुरु गोबिंद सिंह जी के दिखाए गए रास्ते पर चलने की कामना की है।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version