Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल Haryana : हरियाणा में आज जो हो रहा उसके पीछे अमरिंदर...

Haryana : हरियाणा में आज जो हो रहा उसके पीछे अमरिंदर सिंह : विज

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Haryana, Farmers Movement,

हरियाणा हलचल। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि इस बवाल के पीछे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं। विज ने कहा कि, आज जो हरियाणा पंजाब में हो रहा है। किसान बवाल काट रहे हैं, उसके पीछे अमरिंदर सिंह पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और अमरिंदर ही मास्टरमाइंड हैं। मगर, हम किसानों के मामले में सयंम बरत रहे हैं।

हजारों की संख्या में जहां किसान पंजाब से दिल्ली बॉर्डर तक पहुंच चुके हैं। वहीं पंजाब से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी दिल्ली आने की तैयारी कर रही है। कमेटी के लोग अमृतसर से ट्रैक्टर रैली निकालकर दिल्ली की ओर जाएंगे। एक किसान नेता ने बताया कि हमने एक महीने का खाने का सामान, बर्तन और पकाने के लिए गैस चूल्हा आदि सब अपनी ट्रॉली में रख लिया है और अब हम दिल्ली की ओर जा रहे हैं।

आपको बता दे कि नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को रोकने के लिए हरियाणा सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। भारी पुलिस जाब्ता तैनात होने और रास्ते बाधित किए जाने के बावजूद हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग ‘दिल्ली चलो’ के आवाह्न पर एकत्रित हो रहे हैं। कई जगह पुलिस से झड़पें भी हुई हैं और पुलिस आंसू गैस के गोले दागकर तथा वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को भगा रही है।

छोटी – बड़ी खबर के लिए बने रहिए यमुनानगर हलचल के साथ

NO COMMENTS

Exit mobile version