Home जिले के समाचार ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोलीं प्राचार्य डॉ उज्जवल शर्मा -बेटी पढ़ेगी तभी बचेगी

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोलीं प्राचार्य डॉ उज्जवल शर्मा -बेटी पढ़ेगी तभी बचेगी

yamunanagar hulchul hindu

यमुनानगर। बेटी पढ़ेगी तभी बचेगी पर बल देते हुए हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी के दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ उज्जवल शर्मा ने लड़कियों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि स्त्री शिक्षा घर परिवार के साथ समाज को व्यवस्थित बनाती है।

yamunanagar hulchul hindu 1

यह वर्तमान में अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य ने समय की महत्ता को रेखांकित करते हुए छात्राओं को शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, राष्ट्रीय सेवा व NCC गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जीवन में सकारात्मक उद़देश्य को निश्चित करने की बात पर बल देते हुए कहा कि जब तक जीवन में लक्ष्य नहीं होगा तब तक भटकाव ही रहेगा। इसके उपरांत प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्राध्यापिकाओं एवं सभी स्टाफ से परिचित कराया गया। छात्राओं को कॉलेज परिसर, उनकी कक्षा एवं समय सारणी के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षता शारदा शर्मा, विज्ञान विभाग की डॉक्टर रजनी कपूर एवं डॉक्टर गीता शर्मा, वाणिज्य विभाग की श्रीमती सीमा गुप्ता एवं शारदा गुप्ता, कंप्यूटर विभाग की साेनिया शर्मा व अंग्रेजी विभाग की सुरुचि चौधरी भी मौजूद थीं। जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version