Home जिले के समाचार एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले हुआ रोष प्रदर्शन

एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले हुआ रोष प्रदर्शन

रादौर में बिजली निगम के कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए। 
रादौर में बिजली निगम के कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। बिजली निगम रादौर के प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विनोद कांबोज ने की। हिसार सर्कल के डीएचबीवीएन में कर्मचारियों को निंलबित किया गया है। जिस कारण डीएचबीवीएन व यूएचबीवीएन के कर्मचारियों में भारी रोष है। इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान विनोद कांबोज ने कहा कि कर्मचारियों को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में यूनियन के नेताओं को निंलबित किया गया। अगर निगम के अफसरों व सरकार द्वारा 3 जुलाई तक निंलबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो वे 4 जुलाई से पुरे उत्तरी हरियाणा विद्युत वितरण निगम में कामकाज ठप्प कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी निगम के अधिकारियों व सरकार की होगी। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा पूर्व प्रधान, सब यूनिट सचिव प्रवेश सैनी, हरीराम, जितेन्द्र,जयमल, राजीव गिल, नवीन कांबोज, सतपाल, जगीरसिंह, रमेश, रोहताश, नवीन कांबोज, कमलकांत, विजय शर्मा, आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version