Home जिले के समाचार Jagadhri : भाजपा नेताओं ने जींद रैली को सफल बनाने का किया...

Jagadhri : भाजपा नेताओं ने जींद रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

जगाधरी में भाजपा नेताओं ने जींद रैली को सफल बनाने का किया आह्वान
जगाधरी में भाजपा नेताओं ने जींद रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

Jagadhri Hulchul. जींद में 15 फरवरी को होने वाली रैली को सफल बनाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने जगाधरी रेस्ट हाउस में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसमें युवा नेता ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने का आवाहन किया।

मनीष यादव ने कहा कि इस रैली में 22 जिलों के 90 विधानसभा से एक लाख युवा बाईक रैली में भाग लेगें। यह रैली हरियाणा के धरती पर होने के बाद इतिहास रच देगी। इस रैली में भाजपा के कई दिग्गज नेता भाग लेगें। जो युवाओं को आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी की योजना से युवाओं को अवगत कराएंगे। मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकरा ने हरियाणा के युवाओं के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। जिससे युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिला।

सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कस आम आदमी को स्वाभिमान से जीने का हक दिया है। इसीलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देंगे। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नागरू, प्रदेश कोषाध्यक्ष रोचक गर्ग, जिला प्रभारी प्रतीक सुधा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हैरी भाटिया, मोहित गेड़ा, जिला महामंत्री नीतिन कपूर, पुनित बिंदल, मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, अंकुश कांबोज, जिला कोषाध्यक्ष पंकज चुघ सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

 

NO COMMENTS

Exit mobile version