Home जिले के समाचार जुमले और झूठे वायदों से नही होगा प्रदेश का विकास:जगमाल शेरपुर

जुमले और झूठे वायदों से नही होगा प्रदेश का विकास:जगमाल शेरपुर

छछरौली। कस्बा छछरौली स्थित अपने कार्यालय में इनैलो वरिष्ठ नेता चौ.जगमाल शेरपुर ने दिल्ली में हुई किसानों के साथ बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जैसे सरकार गेंहू और जीरी की फसल की पेमेंट 48 घंटों में कर देती है लेकिन गन्ने की पेमेंट पांच महीने बाद भी नही मिलती।उन्होंने कहा कि आज भी किसान मौसम पर निर्भर रहता है और प्रकृति प्रकोप का शिकार होता है।पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों को जीरी में चालीस प्रतिशत के लगभग फसल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसानों के खाते से जबरन बीमा राशि तो काट ली जाती है मगर उसके बाद भी उचित दाम नही मिलता।जगमाल ने बताया कि कर्जदार किसान अगर सरकार के सामने अपने हक की मांग करता है तो उस पर लाठियां गोलियां और पानी की बौछार कराई जाती है, यह कैसा लोकतंत्र है जहाँ अपना हक  मांगने वालों पर लाठीचार्ज होता है। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जुमले और झूठे वादों से प्रदेश  का विकास नही होगा। अगर सरकार कुछ करना चाहती है तो पहले किसानों के लिए विशेष नीतियां जिससे प्रदेश के विकास को बल मिलेगा।
रिपोर्ट : गुरजीत सिंह

NO COMMENTS

Exit mobile version