Home धर्म | समाज धूम-धाम से मनाया जैन मंदिर का 21 वां स्थापना दिवस

धूम-धाम से मनाया जैन मंदिर का 21 वां स्थापना दिवस

भगवान श्री पाश्र्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर में आरती करते श्रद्धालु....

यमुनानगर। कन्हैया चौक स्थित 1008 भगवान श्री पाश्र्व नाथ दिग बर जैन मंदिर  का 21 वां वार्षिक  स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इसमें पाश्र्वनाथ चालीसा का पाठ प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। इससे पहले पूजा, प्रक्षाल, अभिषेक व शांतिधारा की गई। संजू जैन ने दीप प्रज्जवलन कर पाठ का शुभारंभ किया। अध्यक्षता मंदिर संचालक आनन्द जैन ने की मुख्य अतिथि के रूप में जगाधरी जैन समाज के दिनेश जैन व सुशील जैन उपस्थित रहे।  चालीसा के समापन पर सामूहिक आरती की गई तथा ध्वजा रोहण करवाया गया।  सुबह से ही फ्री आयुर्वेदिक  मैडिकल भी साथ-साथ चलता रहा, जिसमें लगभग 40 मरीजों को स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर विकास जैन, गौरव जैन, महेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन, आशु जैन, राजीव जैन, पं. शील चंद जैन, मनोज जैन तथा जैन समाज व शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा महिलायें मौजूद रही।

yamunanagar hulchul kidsland play school

 

NO COMMENTS

Exit mobile version