यमुनानगर। इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यालय में कई ट्रांसपोर्ट यूनियनों के अध्यक्षों ने इंडियन नेशनल लोकदल में आस्था जताते हुए कांग्रेस एवं भाजपा का दामन छोड़ा। इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्षों का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनने पर ट्रांसपोर्टरों की हर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं देश का हर वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है अच्छे दिनों का सपना दिखा भाजपा ने 2014 में देश एवं प्रदेश की भोली-भाली जनता को फुसलाकर सरकारें बनाई थी परंतु 4 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी प्रदेश कि नहीं देश का हर वर्ग जुमलों की सरकार से तंग आ चुका है आज किसान कमेरा छोटा व्यापारी हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है परंतु सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंगी।

.