Home जिले के समाचार बिजली विभाग का मीटर चुरा ले गए चोर

बिजली विभाग का मीटर चुरा ले गए चोर

यमुनानगर (रादौर)। गांव जठलाना में खनन जोन में लगे बिजली विभाग के मीटर को चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने बिजली निगम रादौर के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। बिजली निगम रादौर के एसडीओ बलवानसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम की ओर से खनन जोन में बिजली की सप्लाई के लिए बिजली का मीटर लगाया गया था। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके से बिजली का मीटर चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version