Home जागो प्रशासन जठलाना की बदहाल सफाई व्यवस्था ने किया जीना मुहाल

जठलाना की बदहाल सफाई व्यवस्था ने किया जीना मुहाल

गंदगी से अटा पडा गांव जठलाना का जौहड।

यमुनानगर (रादौर)। गांव जठलाना के लोग गंदगी की समस्या से बेहद परेशान है। गांव में जगह जगह गंदगी फैली होने से गांव के लोग नरकीय जीवन जीने पर मजबुर हो गए हैं। गांव के लोगों ने गंदगी की समस्या को लेकर कई बार गांव की पंचायत को भी अवगत करवाया। लेकिन पंचायत की ओर से भी गंदगी की समस्या को लेकर कोई कडे कदम नहीं उठाए गए। जिसका खामियाजा जठलाना गांव के  लोग भुगत रहे हैं। गंदगी की समस्या को लेकर गांव के लोगों में पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। गांव जठलाना निवासी मोहित गर्ग, राजकुमार संधू, लोकेन्द्र राणा, दीपक अग्रवाल, नौशादखान, रविन्द्र, सतबीर, ने बताया कि जठलाना में सफाई नाम की कोई चीज नहीं है। गलियों में गंदगी पडी हुई है। नाले व नालियां गंदगी से अटे पडे हैं। गांव में पंचायती की ओर से केवल पांच सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। जठलाना गांव रादौर क्षेत्र क ा सबसे गांव में से एक हैं। जहां कम से कम दस से पन्द्रह सफाई कर्मचारी होने चाहिए। गांव में गंदगी के कारण मच्छर, मक्खी की भरमार हो गई है। गंदगी का खामियाजा लोग बिमारियों के रूप में भुगत रहे हैं। मच्छर से मलेरिया, डायरिया व अन्य भंयकर बिमारियां फैल रही है। सरकार स्वच्छ भारत का सपना देख रही है। लेकिन गांव जठलाना स्वच्छता से कोसो दूर हैं। गांव की आय भी अच्छी है। इसकेे बावजूद गांव में सफाई नहीं हैं। गांव के जौहड गंदगी से भरे पडे है।  वहीं गांव जठलाना के सरपंच डॉ० संजीव कुमार ने बताया कि पंचायत 5 सफाई कर्मचारियों से गांव की सफाई करवा रही है। महीने में कई बार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गलियों, नालों व नालियों की सफाई करवाई गई है। सफाई अभियान में गांव के लोगों का सहयोग जरूरी है। गांव के लोगों के सहयोग से वह जठलाना में बेहतर सफाई क रवाने का प्रयास कर रहे हैं।

गंदगी से अटा पडा गांव जठलाना का जौहड।
गंदगी से अटा पडा गांव जठलाना का जौहड।

NO COMMENTS

Exit mobile version