यमुनानगर (रादौर)। गांव बापौली की आंगनवाड़ी में समाजिक बुराईयों को दूर करने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन करवाया गया। गोष्ठी में गांव की महिलाओं ने बढचढ कर भाग लिया। गोष्ठी में कन्या भू्रण हत्या, नशाखोरी, दहेज प्रथा, साफ सफाई, पीने के पानी का दुरूपयोग रोकने पर अपने विचार प्रकट किए गए। इस अवसर गोष्ठी में महिलाओं ने सामाजिक बुराईयों को दूर करने को लेकर संकल्प लिया। इस अवसर पर आंगनवाडी वर्कर सर्वजीत कौर हुड्डा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के ऊपर एक कलंक है। आज बेटियां भी पढ़ लिखकर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। दहेज प्रथा जैसी बुराई के कारण समाज टूट रहा है। हमें इस बुराई का डटकर विरोध करना चाहिएं। गांव में नलों को खुला नहीं छोडऩा चाहिएं। व्यर्थ पानी बहाना पानी का दुरूपयोग है।
