Home जिले के समाचार कर्मचारियों को निलंबित करने के विरोध में धरना

कर्मचारियों को निलंबित करने के विरोध में धरना

साढौरा में कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में धरना-प्रदर्शन हुआ
साढौरा में कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में धरना-प्रदर्शन हुआ
यमुनानगर (साढौरा)। बिजली निगम हिसार सर्कल के दो कर्मचारी नेताओं को निलंबित करने के विरोध में निगम कर्मचारियों ने गेट मिटिंग करके विरोध प्रकट किया। कर्मचारी नेताओं सुशील, सत्यदेव शर्मा व जसमेर सैनी ने कहा कि हिसार सर्कल के दो कर्मचारी नेताओं को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। जब तक इन दोनों को बहाल नहीं किया जाता है तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस धरना के दौरान कर्मचारियों ने सरकार व निगम के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने व समान काम-समान वेतन को लागू किए जाने पर भी चर्चा हुई। मौके पर प्रमोद, जय कुमार, शाम लाल व सुमित उपस्थित थे।
रिपोर्ट : कुलदीप हर्ष। 

NO COMMENTS

Exit mobile version