Home जिले के समाचार यमुना का जलस्‍तर 35614 क्यूसिक तक पहुंचा, नदी के तेज बहाव में...

यमुना का जलस्‍तर 35614 क्यूसिक तक पहुंचा, नदी के तेज बहाव में फस गई किसान की ट्रैक्‍टर-ट्राली

खिजराबाद के लाक्क्ड गांव के पास यमुना में फंसा ट्रैक्‍टर-ट्राली
खिजराबाद के लाक्क्ड गांव के पास यमुना में फंसा ट्रैक्‍टर-ट्राली
यमुनानगर (खिजराबाद)। बीते दिन यमुना नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से लाक्कड के पास एक ट्रैक्‍टर-ट्राली पानी में फंस गया। जिसको जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। यूपी से एक किसान अपने ट्रैक्‍टर-ट्राली में लकडी लेकर यमुनानगर मंडी में गया था। लकडी बेचकर वापिस जाते समय लाक्कड के पास ननियारी घाट पर जब वह वापिस पहुंचा, तो यमुना में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिससे रास्ता खराब और संकरा होने से ट्राली पलट गई और ट्रैक्‍टर पानी में फंस गया। ग्रामीणों की मदद व जेसीबी से ट्रैक्‍टर-ट्राली को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इसमें जानी नुकसान नही हुआ।
उधर पहाडी और कैचमेंट एरिया में बरसात होने से हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी के जलस्तर में उतार चढाव जारी है।सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 30370 क्यूसिक दर्ज किया गया, शाम तीन बजे यमुना का जलस्तर घटकर 27068 क्यूसिक रह गया था जोकि पांच बजे तक जलस्तर बढकर 35614 क्यूसिक पर पहुंच गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version