Home जिले के समाचार जिला में कोविड-19 का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हुआ

जिला में कोविड-19 का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हुआ

#यमुनानगर_हलचल। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 4587 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 44 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4175 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 7 अक्तूबर 2020 को 18 नए कोरोना के केस आए हैं जिनमें 72 वर्षीय पुरूष गांव रादौर से, 27 वर्षीय महिला गांव छोटा बांस रादौर से, 40 वर्षीय गांव उचा चन्दना से, 68 वर्षीय पुरूष विजय कालोनी जगाधरी से, 34 वर्षीय महिला द्वारकापुरी जगाधरी से, 66 वर्षीय पुरूष नजदीक जैन मन्दिर सढौरा से, 68 वर्षीय महिला गांव नागल खजूरी से, 42 वर्षीय पुरूष नजदीक जिमखाना क्लब यमुनानगर से, 53 वर्षीय पुरूष गांव नागल खजूरी से, 42 वर्षीय पुरूष सैक्टर-17 हुडडा जगाधरी से, 25 वर्षीय पुरूष अशोका होटल यमुनानगर से, 31 वर्षीय पुरूष गांधीनगर यमुनानगर से, 22 वर्षीय पुरूष सिविल लाईन जगाधरी से, 59 वर्षीय पुरूष सैक्टर-17 हुडडा जगाधरी से, 38 वर्षीय पुरूष दशमेश कालोनी यमुनानगर से, 54 वर्षीय महिला लेबर कालोनी नजदीक आईटीआई यमुनानगर से, 61 वर्षीय पुरूष लेबर कालोनी नजदीक आईटीआई यमुनानगर से, 32 वर्षीय पुरूष प्रोफैसर कालोनी नजदीक छोटी लाईन जगाधरी के रहने वाला है जिला यमुनानगर में 161 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 325 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 53 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 7 अक्तूबर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 628 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 85287 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 78763 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटिव आयी है तथा 1991 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।
#YamunanagarHulchul #Yamunanagar_Hulchul #यमुनानगरहलचल #यमुनानगर_हलचल Visit us at https://www.yamunanagarhulchul.com/ Yamunanagar Hulchul, यमुनानगर हलचल,

NO COMMENTS

Exit mobile version