Home जिले के समाचार यमुनानगर हलचल : यमुनानगर में बेटियों को समर्पित लाडो पार्क, लगाए गए...

यमुनानगर हलचल : यमुनानगर में बेटियों को समर्पित लाडो पार्क, लगाए गए पौधे

yamunanagar hulchul lado park in yamunanagar

सोमवार को लाड़ो पार्क में मनाई जाएगी बेटियों की तीज
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप व पार्षद निर्मल चौहान ने सयुंक्त रूप से पौधागिरि अभियान के अंतर्गत जम्मू कालोनी के लाडो पार्क में बेटियों ने आज नीम, बेहड़ा, अर्जुन, जमोया, सिरस, इमली के पौधों का रोपण किया। जिसके अंतर्गत विद्यालय के जामुन ईको क्लब के सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवी, सी वी रमन विज्ञान क्लब के सदस्य, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट- गर्ल गाइड व अध्यापक अपनी सामाजिक जि मेदारी का निर्वहन करते हुए सामुदायिक स्थलों पर पौधारोपण करके स्कूल के नजदीकी क्षेत्र को हराभरा बनाने में अपना योगदान करेंगे। मौके पर शारदा, कालिंदी, सरला, साहिल चौहान, पवन राणा, नीलू पंडित, रणधीर त्यागी सहित प्रधानाचार्य श्री परमजीत गर्ग दर्शन लाल, अरुण कुमार, ज्ञानचंद, आलोक कुमार, मनदीप सिंह, आशीष रोहिला सहित विद्यार्थियों, स्वं सहायता समूह की सदस्यों ने भी पौधे लगाये व उनके पालन पोषण की जि मेदारी भी ली।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

NO COMMENTS

Exit mobile version