Home जिले के समाचार एडीजी मेजर जनरल आरएस मान पहुंचे एनसीसी बटालियन शिविर में

एडीजी मेजर जनरल आरएस मान पहुंचे एनसीसी बटालियन शिविर में

yamunanagar hulchul ropar major mein general ncc batalion
यमुनानगर/रोपड़। पंजाब हरियाणा हिमाचल और चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल आरएसमान, वीएसएम ने 14 हरियाणा बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर रोपड़ में दौरा किया। बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुरेश चौधरी एस एम ज़ाकिर हुसैन और स्टाफ ने स्वगत किया। मेजर जनरल मान ने शिविर की गतिविधियों और शिविर में विभिन्न ग्रुप के मुकाबलो की जानकारी ली। मेजर जनरल मान को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रोपड़ में चल रहे इस शिविर में थल सैनिक शिवर के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के केडेटों के बीच मुकाबले करवाए जा रहे है। इस शिवर में कैप्टन गीता शर्मा,लेफ्ट गीतू खन्ना, उमेश प्रताप, वीरेंदर डगर अम्बाला ग्रुप की टीम और केडेटों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
.

NO COMMENTS

Exit mobile version