यमुनानगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27वें मैंगों मेले का आयोजन 6 जुलाई से 8 जुलाई 2018 को उद्यान विभाग व पर्यटन विभाग हरियाणा के सहयोग से यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हीरा लाल ने बताया कि उपायुक्त गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में जिला के आम उत्पादकों की मैंगों मेले में सर्वाधिक 1200 ऐन्ट्रिज को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला में आम की फसल बहुत अच्छी हुई जिसकी वजह से आम उत्पादकों में काफी प्रसन्नता देखने को मिल रही है। उन्होंंने किसानों से अपील की वे अधिक से अधिक संख्या में अपने आमों की एंट्री मैंगों मेंले में करवाए। इस मैंगों मेले में आम की 9 किस्मों को शामिल किया गया है। आम की बी श्रेणी में दशहरी, लगंडा, चौसा, बोम्बे, ग्रीन, मलिका, अमरपाली, रटौल व रामकेला के अलावा अन्य में एन्ट्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि बी श्रेणी में 13 प्रथम व 13 द्वितीय ईनाम रखे गए है। उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को 5100 रूपये तथा द्वितीय विजेता को 2100 रूपये ईनाम के रूप में दिए जाएगें तथा आम की सी श्रेणी में स्कवैश, जूस, चटनी, मुरब्बा, मैंन्गोंपापड, अचार, जैम, प्लप, फ्रिजर्ड, स्लाईस व अन्य प्रकार के प्रोडक्टस में प्रथम एवं द्वितीय के लिए 10-10 ईनाम रखे गए हैं, जिनमें प्रथम विजेता को 5100 रूपये व द्वितीय विजेता को 2100 रूपये का ईनाम दिया जाएगा।
