Home जिले के समाचार मारकंडा नदी में डूब रही बच्ची को मंदिर के महंत ने बचाया

मारकंडा नदी में डूब रही बच्ची को मंदिर के महंत ने बचाया

मारकंडा नदी के महंत भगत सुंदर दास
मारकंडा नदी के महंत भगत सुंदर दास
यमुनानगर (साढौरा)। पैर फिसलने से मारकंडा नदी के उफनते जल प्रवाह में डूब रही बच्ची को मारकंडा मंदिर के महंत भगत सुंदर दास के प्रयासों से बचा लिया गया। रविवार को डेहा बस्ती की 8 वर्षीया प्रियंका पुत्री रवि अपनी दो सहेलियों के साथ पहाडीपुर के नजदीक मारकंडा पुल पर गई थी। इसी दौरान प्रियंका व उसकी सहेलियां मारकंडा नदी के पास चली गई। तभी प्रियंका का पैर फिसलने से वह उफनती नदी में गिर गई। प्रियंका की सहेलियों द्वारा उसे बचाने के लिए शोर की आवाज सुनकर मारकंडा मंदिर के महंत भगत सुंदर दास ने नदी के उफान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी। तैराकी जानने वाले भगत सुंदर दास ने हिम्मत दिखाकर प्रियंका को डूबने से बचा लिया।

NO COMMENTS

Exit mobile version