यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा व रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र सड़क से तिगरी- करेड़ा खुर्द सड़क एवं यमुनानगर- खजूरी सड़क से करेड़ा खुर्द सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। यह दोनों सड़कें लगभग 57.63 लाख रुपयों की राशि से बनाई जानी हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि आम जन की बुनियादी ज़रूरतें हैं बिजली पानी और सड़क और भाजपा जब से सत्ता में आयी है तब से इन ज़रूरतों का ख़ास ध्यान रखा गया है।
