यमुनानगर। शहर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कृष्णा नगर संत निर्भय पुरी बाई जी के मंदिर एवं 9 वीं व 15वीं वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल जगाधरी वर्कशॉप यमुनानगर में विशेष अतिथि की भूमिका निभाते हुए ज्योत प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण के भजनों से भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए।। बांके बिहारी देना मुझे सहारा, राधे राधे बुलाओ चले आएंगे बिहारी ,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजनों ने समय को जैसे बांध ही दिया हो।
