Home जिले के समाचार घनश्याम अरोड़ा ने लिया विकास कार्यों का जायजा

घनश्याम अरोड़ा ने लिया विकास कार्यों का जायजा

यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा निगम अधिकारियों के साथ कार्योें का जायजा लेते हुए।

यमुनानगर। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने निगम अधिकारियों के साथ उन जगहों का दौरा किया जहाँ पर उन्होंने हाल ही में विकास कार्यों का शिलान्यास किया था और यह सुनिस्चित किया कि सभी जगह कार्य प्रगति पर है। दोपहर से ही विधायक का दौरों का सिलसिला रहा।

यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा निगम अधिकारियों के दौरा करते हुए।

विधायक ने न्यू मार्केट, आज़ाद नगर और प्यारा चौक से नेहरु पार्क तक बनाए जाने वाली सड़क पर चल रहे कार्य का मुआयना किया। ग़ौरतलब है कि हाल ही में आज़ाद नगर में बनने वाले नाले, न्यू मार्केट में 28 लाख की लागत से बनने वाली सड़कें और 72 लाख की लागत से बनने वाली प्यारा चौक से नेहरु पार्क सड़क का विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया था। विधायक ने मौक़े पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाने चाहिए और कहीं भी सामग्री की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इसी प्रकार समय समय पर आकर ख़ुद चल रहे काम का जायज़ा लेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को सभी मूल भूत सुविधाएँ मिलें यही उनकी प्राथमिकता है। मौक़े पर मनोनीत पार्षद सुरेंद्र शर्मा, नीतीश दुआ, निगम अधिकारी राजेश वर्मा, जगबीर मालिक, मृणाल जेसवाल एवं विवेक बेनीवाल मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version