यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने बुधवार सुबह पंचायत भवन के साथ वाली रटोली रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 70.34 लाख रुपय से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यमुनानगर हल्के में 4 साल में हुए विकास कार्यों की पिछले 50 साल के कार्यों से तुलना करेंगे तो 50 साल पर 4 साल के विकास कार्य भारी पड़ते नजर आएंगे। वास्तव में इन 4 सालों के दौरान यमुनानगर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की विकास के मामले में तस्वीर बदल गई है।
