यमुनानगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत यमुनानगर नगर निगम द्वारा बस स्टैंड की सफाई का आयोजन किया गया, जिसमें रोडवेज जीएम पाठक भी मौजूद रहे । इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा खुद सफाई कर स्वछता का संदेश दिया गया और रोडवेज जी एम को सफाई रखने के लिए निर्देश दिए । उन्होंने आम जनता को भी अनुरोध किया कि खुले में कूड़ा न फेंके कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले। इसी दौरान विधायक ने टैगोर गार्डन की कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया तथा बस स्टैंड में स्थित टॉयलेट व सफाई का जायजा लिया जिसमे टॉलेट का फ़्लश में पानी भी नही चल रहा था और सीट भी टूटी हुई थी। टेक्सी स्टैंड में भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। विधायक ने स्थिति सुधारने के लिए जी.एम रोडवेज व शूलभ शौचालय के प्रतिनिधि भूपेंद्र झा को आदेश दिए कि इसकी नियमित रूप से मरम्मत व सफ़ाई की जानी चाहिए और वह जल्द दोबारा आकर स्थिति का जाएजा लेंगे।
