यमुनानगर। यमुनानगर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी जिले की सभी स्वास्थ्य सेवाएं रोकते हुए मुकंदलाल नागरिक हस्पताल में अनिश्चितकालीनहड़ताल पर बैठे हुए है। आज की हड़ताल की अध्यक्षता स्टेट केशियर संतोष सैनी व जिला प्रधान अंजू शर्मा ने की तथा मंच संचालन जिला सचिवसुरेश कुमार व वीरेंद्र कुमार ने किया। राज्य वित्त सचिव संतोष सैनी ने बताया की 28 अगस्त को राज्य स्तरीयएसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल डॉo सतीश अग्रवाल महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा, सरकार पंचकूला, डॉ सेठी व डॉ आदित्य चौधरी निदेशकस्वास्थ्य सेवाएं से वार्तालाप हेतु पंचकूला में मिला था । वहा पर उनके द्वारा राज्य प्रधान बहन ओमपति कादयान व राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को मांगों के शीघ्र लागू होने का आशवासन दिया गया ओर साथ ही समय भी मांगा गया । राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगे पूरी नही होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी । उप प्रधान सुनीता शर्मा में कहा कि सरकार एसोसिएशन की मांगों को जायज मानते हुए भी बहुत लंबे समय से टरकाऊ और अड़ियल रवैया अपनाते हुए एक साल से किसी भी मांग की नोटिफिकेशन जारी नही कर रही है जिससे सभी बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष है । हरियाणा के सभी 22 जिलों के सभी बहुदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी सारी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से रोकते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । हड़ताल के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के यमुनानगर जिले के प्रधान महिपाल सोडे ने यह बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। सरकार कर्मचारियों को जूठे आश्वासन देकर परेशान कर रही है और सरकार एसोसिएशन की सभी जायज मांगों कोपूरा करे नही तो आंदोलन और उग्र होगा और सर्व कर्मचारी संघ इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा ।
